फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ. कामराज सिंधु को मिला केशव देव शास्त्री साहित्य भूषण सम्मान

Thu, 09 Oct 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. कामराज सिंधु को प्रतिष्ठित केशव देव शास्त्री साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। डाॅ. सिंधु को यह सम्मान हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सतत सृजनशीलता के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. कामराज सिंधु को बधाई दी। कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि संकाय सदस्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सृजनशीलता और साहित्यिक प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि होते हैं, बल्कि वे विश्वविद्यालय की बौद्धिक और सांस्कृतिक परंपरा को भी समृद्ध करते हैं। डॉ. सिंधु का यह सम्मान अन्य शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।






समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. कामराज सिंधु का यह सम्मान हिंदी साहित्य के प्रति उनकी गहन निष्ठा और सतत अकादमिक सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के शिक्षक इसी तरह शोध, लेखन और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। डॉ. कामराज सिंधु ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल मेरे व्यक्तिगत कार्य का सम्मान है, बल्कि विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण और सहयोगी शिक्षकों की प्रेरणा का भी परिणाम है। डॉ. सिंधु ने बताया कि अब तक उन्हें 45 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा का उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें