फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक खिलाड़ी हुआ कम, फिर दिखाया दस का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिठौरिया यूनाईटेड फुटबाल क्लब की ओर आयोजित जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल इंटर स्कूल 11ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद जीत अपने नाम की। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुए मैच में महात्मा गांधी स्कूल का एक खिलाड़ी घायल हो गया। 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



बुधवार को स्पर्धा का पहला मैच सरस्वती एकेडमी स्कूल और मदर्स ग्लोरी स्कूल रामनगर के मध्य खेला गया। इसमें पेनल्टी शूट आउट से सरस्वती एकेडमी 4-3 से विजय रही। दूसरे मुकाबले में क्वींस स्कूल ने गुरुकुल को 3-0 से हराया। चौथा मैच एवरग्रीन स्कूल और निर्मला कान्वेंट स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें एवरग्रीन 5-0 से विजयी रहा। मैच के सातवें सेकेंड में ही पीयूष बोरा ने गोल कर टीम का खाता खोला।

इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व सीआरपीएफ फुटबॉल टीम कोच प्रेम थापा, खेल विभाग के जितेंद्र बिष्ट, हिमांशु बाम, प्रियांशु अग्रवाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। निर्णयक की भूमिका में मैच किशोर पाल, त्रिभुवन नितवाल, आनंद देव भोपाल सिंह, सूरज गोस्वामी, मोहित नौटियाल, जबकि वालंटियर रजत चौहान और भूपेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें