नूंह। जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मामला नलहड़ में सामने आया है। वहीं दो मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जिले में कोरोना के कुल 37 मरीज हैं। 1326 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 1263 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 37025 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 30940 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 6095 की निगरानी जारी है। कुल 99068 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 95424 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। वहीं 1821 की रिपोर्ट आनी बाकी है।