फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटेल स्टोर हाइपरमार्ट का एक और निदेशक गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी मनीष दहिया।
विज्ञापन
रिटेल स्टोर हाइपरमार्ट का एक और निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाली हाइपरमार्ट कंपनी के एक और निदेशक मनीष दहिया को पुलिस ने ममूरा टैंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से दूसरे लोगों के नाम से कई डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं।
सेंट्रल जोन के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीते शनिवार को हाइपरमार्ट रिटेल स्टोर के नाम पर ठगी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने नौकरी के लिए साक्षात्कार देने आए युवकों के दस्तावेज का प्रयोग कर नकली खाते खुलवाए और उनको फर्जी कंपनियों का निदेशक बनाकर धोखाधड़ी की थी। आरोपियों ने करीब 200 लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जब लोगों के रिटेल स्टोर तक माल नहीं पहुंचा तो उन्हें ठगी का पता चला। नोएडा फेज-थ्री कोतवाली में पहले सप्ताह में 8 लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 22 और लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। उसी आधार पर शनिवार को दिल्ली के महरौली निवासी मनीष दहिया को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि रिटेल स्टोर के सभी निदेशक युवा हैं और उन्होंने फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्त से दूर
ठगी के मास्टरमाइंड राजेश वर्मा को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि ,पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापा मार रही है। हर बार दबिश में उसका कोई न कोई साथी जरूर पकड़ा गया है। वहीं, राजेश ने परिजनों की जमानत कराने के लिए नोएडा से लेकर प्रयागराज तक के अधिवक्ताओं से संपर्क साधा है। बता दें कि सरगना के भाई, मां, बहन और पत्नी को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें