फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से एक लाख 20 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना-होडल मार्ग पर तारा भट्ठा के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक व्यापारी से 1.20 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिछौर थाने के सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी अजय ने बताया कि होडल जिला पलवल निवासी मुकेश पुत्र बालकिशन ने शिकायत में बताया कि वह एक व्यापारी है। 24 मार्च की शाम 5.45 बजे वह तकादा के 1.20 लाख रुपये पुन्हाना से इकट्ठा कर मोटरसाइकिल से होडल जा रहा था। सिंगार गांव स्थित तारा भट्ठे के पास बिना नंबरों की एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे एक लाख 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें