फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 70 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। मेवात में शुक्रवार को तावडू के वार्ड नंबर दो निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 70 नए संक्रमित मिले। नूंह में 10, तावडू में 28, पुन्हाना में 13 और फिरोजपुर झिरका में 25 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 89 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 573 है। जिले में अभी 2363 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4179 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3547 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 89365 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 65106 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 24259 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 245422 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 238009 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें