फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उपायुक्त ने जिला बागवानी अधिकारी दीन मोहम्मद को सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक, जन स्वास्थ्य विभाग के हेमंत कुमार को दोपहर 1 से रात 8 बजे तक और कृषि विभाग के एसडीओ अजीत सिंह को रात 8 से सुबह 6 बजे तक रोजका मेव थाना क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के विजय कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के ताहिर हुसैन और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मालब के प्रधानाचार्य रहीश अहमद को नूंह सिटी थाना क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं, क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, पंचायती राज विभाग के एसडीओ जान मोहम्मद की सदर थाना क्षेत्र नूंह में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। सदर थाना क्षेत्र तावडू में कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तावडू के प्रधानाचार्य अजीत सिंह, पंचायती राज विभाग से कुलबीर और सर्व शिक्षा अभियान के एसडीओ सैय्यद मोहम्मद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अन्य थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है। उपायुक्त ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित पुलिस कर्मियों के साथ नियमित गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के इंचार्ज होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें