फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

नूंह। बीते कई दिनों से कोहरे के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर शुक्रवार को आकेड़ा गांव के नजदीक एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सतीश निवासी गांव जोडियाकी तुरकीयाबास जिला अलवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी नासिर गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर आकेड़ा गांव के समीप एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें सतीश की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर वाहनों की भिड़ंत
जिले के केएमपी एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को कोहरा होने के कारण कई वाहनों की भिड़ंत हो गई। हालांकि, किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रोजका मेव थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि सूचना के बाद केएमपी एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें