नोएडा (संवाद)। गुरु रामदास के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साप्ताहिक दीवान में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे। संगत ने गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाकर परिवार की खुशहाली और समाज की सुख-शांति के लिए अरदास की। इस दौरान श्रद्धालुओं को गुरु रामदास के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में भी बताया गया। सेवादार रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर संगत ने अपनी श्रद्धानुसार अलग-अलग सेवाओं में योगदान दिया।