फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर मनाया सीएससी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जिले के सीएससी केंद्रों पर मंगलवार को धूमधाम से हरियाणा सीएससी दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के सभी सीएससी संचालकों ने नगर, कस्बों और गांव के सीएससी केंद्रों पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला सीएससी डीएम शराफत और डीएम शकील अहमद ने इस दौरान जिले के अलग-अलग गांवों में सीएससी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को हरियाणा सीएससी दिवस पर नूंह जिले के सीएससी संचालकों नेे पेंशन वितरण कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, टेली लॉ व टेली मेडिसिन से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं, ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से विशेष सुविधा ग्रामीणों को दी गई, इसके अलावा ग्राम पंचायतों में सरपंच और गणमान्य लोगों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला सीएससी डीएम शराफत और शकील ने बताया कि नूंह जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 770 से सीआईडी संचालित है। मंगलवार को हरियाणा सीएससी दिवस के अवसर पर सभी केंद्रों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सीएससी केंद्रों पर दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर नागरिकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें