फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पयासी पीएचसी के डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों का एक दिन का कटेगा वेतन

Thu, 20 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पयासी में तैनात चिकित्सक समेत अन्य दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में बताया है कि सुबह 10.40 बजे तक पीएचसी का ताला नहीं खुलना बहुत ही गंभीर बात है। जांच में चिकित्सक समेत अन्य कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली है। इसको लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पयासी पर मंगलवार सुबह 10.40 बजे तक ताला लटका हुआ था। बुधवार के अंक में इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान में लेते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. टीएन वर्मा, एलटी अमरीश मिश्रा व वार्ड ब्वॉय विकास कुमार पर लापरवाही बरतने के मामले में एक दिन का वेतन काटने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। हालांकि इसके पहले भी प्रभारी ने सीएचसी में तैनात तीन महिला चिकित्सकों का वेतन काटने के सीएमओ को पत्र भेजा है। यह कार्रवाई देख विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पयासी पीएचसी के डॉक्टर समेत तीन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें