फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक शख्स की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-शालीमार बाग के आजादपुर फ्लाईओवर की घटना
विज्ञापन

-घटना को अंजाम देकर आरोपी टेंपो चालक भागा
-पुलिस पहचान कर गिरफ्तारी का कर रही है प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला के आजादपुर फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में हुई है। घायलों की पहचान दीपक और आकाश के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मृत संजय के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे शालीमार बाद थाना पुलिस को आजादपुर फ्लाईओवर पर हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली। पुलिस को पता चला कि पीसीआर कर्मी घायल हुए तीन युवकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। मौके पर पुलिस को पता चला कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और इन्हें एक टेंपो ने टक्कर मारी है। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घटना में घायल बुराड़ी निवासी संजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं दीपक और आकाश का इलाज चल रहा है। वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नेताजी सुभाष प्लेस की ओर से आ रहे थे। आजादपुर फ्लाईओवर के पास एक टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें