फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे सात पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सात नवंबर से बागपत में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले के सात पहलवानों का चयन हुआ है। सेक्टर–71 सर्फाबाद निवासी उत्तर प्रदेश केसरी सुबोध पहलवान ने बताया कि आगामी चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ी इन दिनों अखाड़े में जमकर पसीना बहा रहे हैं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश से नामी–गिरामी पहलवान भाग लेंगे। नोएडा से चयनित खिलाड़ियों में 57 किलोग्राम वर्ग में वीरेंद्र यादव, 65 किलोग्राम में अभिषेक कुमार, 70 किलोग्राम में विकल यादव, 67 किलोग्राम में खलील, 72 किलोग्राम में कपिल, और 77 किलोग्राम भार वर्ग में वंश हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ियों ने जिला और मंडलीय मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता राज्य कुश्ती एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के सबसे मजबूत और अनुभवी पहलवान आमने–सामने होंगे। उन्होंने कहा कि सर्फाबाद का कुश्ती अखाड़ा लंबे समय से प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहा है। वर्तमान में यहां करीब 100 से अधिक पहलवान नियमित अभ्यास करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें