फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2019 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका के एसडीएम कार्यालय के क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते मौके से गिरफ्तार किया है। एसडीएम कार्यालय के शस्त्र लाइसेंस क्लर्क सब्बीर निवासी लहरवाड़ी खंड पुन्हाना ने फिरोजपुर झिरका के गांव हसनपुर बिलौंड़ा निवासी सिराजुद्दीन से उसके शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग की।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के कई बार अनुरोध करने पर भी उसकी फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था, जिससे सिराजुद्दीन क्लर्क से परेशान हो गया। उन्होंने उक्त आरोपी की रिश्वत मांगने की शिकायत गुरुग्राम के विजिलेंस एसपी से की। विजिलेंस एसपी ने बृहस्पविार को जिला कल्याण अधिकारी जगदेव सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार व डीएफएससी विभाग के मनोज गोयल के नेतृत्व में एक टीम को गठित कर फिरोजपुर झिरका भेजा।

पहले से ही तय योजना के अनुसार पांच हजार रुपये को शिकायतकर्ता सिराजुद्दीन ने क्लर्क सब्बीर को दे दिए, मौके पर रंगे हाथ विजिलेंस की टीम के सदस्यों ने उक्त क्लर्क को पांच हजार के पाउडर लगे नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए क्लर्क को टीम नूंह कार्यालय पर लेकर आई, जहां पर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में जिले में विजिलेंस की जिले में यह बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व नूंह मार्केट कमेटी के सचिव को भी विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। इस मौके पर विजिलेंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फोटो ऱ् आरोपी सब्बीर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें