फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 192 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने बुधवार को 192 किलोग्राम पटाखों के साथ हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश निवासी पवन को समयपुर बादली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में पटाखों का भंडारण किया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में घेराबंदी कर पवन को गिरफ्तार किया। दसवीं तक पढ़ा पवन कोविड-19 के बाद से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में काम कर रहा था। आसानी से पैसा कमाने के लिए उसने गोदाम किराये पर लेकर 192 किलो पटाखे रखे हुए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी पटाखे कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें