बरहन। थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी में बाजरे की कटाई के दाैरान मजदूर महिला ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को खेत में लिटा दिया। तभी एक जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया। बच्ची की तलाश करने पर उसके सिर और हाथ जंगल में पड़े मिले।
नगला बरी निवासी सुबोध कुमार की पत्नी अपनी सात वर्षीय और डेढ़ माह की बेटी को खेत में लिटाकर बाजरे कटाई कर रही थीं। परिजन के अचानक कोई जंगली जानकर आया और डेढ़ माह की बच्ची को उठा ले गया। कुछ देर बाद देखने पर बेटी नहीं मिली को चारों तरफ खोजबीन की गई। तलाश करने पर बेटी का सिर और हाथ जंगल की तरफ पड़े मिले। परिजन ने सिर और हाथ दफन कर दिए। घटना से गांव में दहशत है। संवाद