फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल से मंगलवार की शाम गृह क्लेश के चलते एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। डौकी पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। खेतों में काम करने वाले लोगो की ओर से डौकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर शर्ट व चप्पल मिली। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। वही परिजन की ओर से युवक की पहचान फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार निवासी आकाश (19) के रूप में परिजन की ओर से शर्ट व चप्पलों से पहचान की गई। चाचा जलवीर ने बताया कि चार बजे के करीब आकाश घर पर था। तभी वहां से निकल आया था। वहीं, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।