फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक छूने पर सिर में पत्थर से कई वार कर सरेराह युवक की हत्या

विज्ञापन
अभय। फाइल
विज्ञापन
नोएडा। भंगेल के साप्ताहिक बाजार में शनिवार रात बाइक टकराने पर मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। बाइक सवार युवकों ने सरेराह एक युवक के सिर में पत्थर से लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद भंगेल गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अभय त्यागी उर्फ गुल्लू परिवार के साथ भंगेल गांव में रहता था। अपने मकान में रहने वाले दो नाबालिग किराएदारों के साथ अभय शनिवार रात करीब 10:30 बजे सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। इस बीच बाइक का हैंडल अभय के हाथ को छू गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। अभय बाइक सवारों को मारने के लिए पत्थर उठा लाया, लेकिन युवकों ने पत्थर छीनकर अभय के सिर पर ही कई बार वार कर दिए।
हमले से अभय बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर अभय के परिजन मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में तनाव जैसी स्थिति बन गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुराने विवाद से इनकार
थाना प्रभारी का कहना है कि सिर में चोट लगने की वजह से अभय की मौत हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि झगड़े के समय अभय नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें