फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के निधन की सूचना पर गांव लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। गांव रौनीजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक परिवार के दादा के निधन की सूचना पर अपने गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी हरकेश ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार तड़के गांव में परिवार के दादा का निधन हो गया था। इस सूचना पर हरकेश सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर कंपनी से गांव लौट रहा था। रौनीजा गांव के पास सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट लगा होने के बाद भी हरकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
तीन माह बाद मौत का केस दर्ज
तीन माह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुर्जा के गांव चचोई रूपवास निवासी रेखा ने कासना थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि पति अवधेश सोलंकी ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। एक दिसंबर 2020 को वह गांव से बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। खेरली-कासना रोड स्थित पचायतन गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति की मौत हो गई। रेखा ने बताया कि उनके विवाह को पांच माह ही हुआ था और वह तीन माह की गर्भवती थी। पति की मौत के गम में उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी। अवधेश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उनका कोई भाई भी नहीं है। इस कारण देरी से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें