फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अग्रसेन जयंती पर 18 केक काटकर 18 किलो लड्डू का प्रसाद बांटा

Wed, 24 Sep 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्र
विज्ञापन
सोनीपत। जिला अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की 5179वीं जयंती मनाई। मुरथल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन भवन में हवन कर समाज के लोगों ने आहुति डाली। इसके बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल, अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया।
मुरथल रोड पर समाज के 18 गोत्रों के निमित लोगों ने 18 केक काटकर 18 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया। इसके बाद पैदल मार्च निकालकर अग्रसेन भवन पहुंचे। यहां पर अग्रसेन जयंती पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, वीरेंद्र बंसल, सोहनलाल जिंदल, अरुण बंसल रहे। अग्रवाल समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले महामंत्री ओडी गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता, संजय सिंगला, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, गजेंद्र मंगला, अमित गर्ग, टानू कुच्छल, डॉ. राजेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
समिति की ओर से कार्यक्रम के तहत चित्रकला, कलश सजाओ, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अग्रवाल समाज के 65 विद्यार्थियोें को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कानन गोयल, हरिप्रकाश मंगला, राजेंद्र जैन, रवि मित्तल, अशोक गर्ग, पवन अग्रवाल, विकास मंगला, बबीता जिंदल, अनुज मंगला, अनुज अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र खेड़ी, देवेंद्र दिनेश कुच्छल, संगीता मंगला, मोनिका गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें