फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुराने शौचालयोंं पर ताले फिर भी नए निर्माण पर जोर

विज्ञापन
नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में सेक्टर 136 में बंद सार्वजनिक शौचालय। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
-कहीं जरूरत के बावजूद बंद पड़े शौचालय तो कहीं 100 मीटर में दो-दो निर्माण
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में 256 से अधिक सार्वजनिक शौचालय प्राधिकरण ने बनाए हैं लेकिन अधिकांश पर ताला लटक रहा है। कहीं जरूरत के बावजूद शौचालयों पर ताले लटके हैं तो कहीं 100 मीटर के दायरे में दो-दो शौचालय बना दिए गए हैं। लोगों को जरूरत के समय सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में नए निर्माण पर खर्च हो रहे बजट और पुराने शौचालयों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सेक्टर-53 में लंबे समय से शौचालय बंद है। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-136 के पास बने शौचालय पर भी ताला लगा है। सेक्टर-132 में पांच से अधिक शौचालय बंद पड़े हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे बसे सेक्टरों में भी कई शौचालयों का यही हाल है। सेक्टर-71 में शौचालय बनकर तैयार है, लेकिन अब तक ताला नहीं खुला। जीएम एसपी सिंह ने बताया जिन स्थानाें के शौचालय बंद हैं उनके लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ताले, कहीं शौचालयों की भरमार
सेक्टर-34 में 100 मीटर के दायरे में दो शौचालय बने हैं। सेक्टर-63 और गेझा में भी कम दूरी पर कई शौचालय बने हैं। एक तरफ बनी सुविधाएं बंद पड़ी हैं, दूसरी तरफ नए निर्माण जारी हैं। प्राधिकरण के इस रवैये से निवासी परेशान हैं।

नोएडा। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में सेक्टर 136 में बंद सार्वजनिक शौचालय। फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें