फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी सीवर लाइन बदलेगी, डोर टू डोर कलेक्शन की बढ़ेंगी पांच गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव का निरीक्षण किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीईओ कृष्णा करुणेश और सतीश पाल ने सिविल व जन स्वास्थ्य के महाप्रबंधक एके अरोड़ा, जल व विद्युत के महाप्रबंधक आरपी, परियोजना अभियंता समेत तमाम अधिकारियों व ग्रामीणों संग बैठक भी की।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम में कई सुधारात्मक निर्देश जारी किए। क्षतिग्रस्त एवं नीची सड़कों पर नए सिरे से सीमेंट कंक्रीट का आगणन तैयार करने और टूटी नालियों की मरम्मत के निर्देश दिए गएं। वहीं, नीची पड़ी पुलियों को ऊंचा और चौड़ा करने को कहा गया। नालियों पर लगे टूटे जाल की मरम्मत और बहाव में बाधा डालने वाले लम्बे रैंप हटाने के आदेश दिए गए। ग्राम में एक माह तक नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए 2 जेसीबी और 1 हिल्टी मशीन लगाने को कहा गया। साथ ही, नालियों और सीवर लाइन में गोबर डालने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने और रोजाना सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डोर टू डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए 5 अतिरिक्त गाड़ियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने जलापूर्ति सुदृढ़ करने, अतिरिक्त ट्यूबवेल और जलाशय निर्माण, अवशेष गलियों में नई सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन बिछाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं ताकि ग्राम की बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें