फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निगम की 305 बसों में लगाए जाएंगे ऑल वेदर बल्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-कोहरे के दौरान नहीं आएगी दृश्यता की समस्या, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित सफर का अनुभव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब निगम की किसी भी बस में अलग से फॉग लाइट लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसी हफ्ते सभी 305 बसों में आधुनिक ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे, जो कोहरे, बारिश या कम रोशनी वाले मौसम में भी लंबी दूरी तक स्पष्ट दृश्यता बनाए रखेंगे। यही पिछले साल तक बसों में फॉग लाइट लगानी पड़ती थी, जिससे निगम को अतिरिक्त करीब दो लाख खर्च वहन करना पड़ता था।


सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। यूपी रोडवेज नोएडा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ये बल्ब सामान्य हेडलाइट की तुलना में अधिक चमकदार और टिकाऊ माने जा रहे हैं। इनमें विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यह कम ऊर्जा में अधिक रोशनी प्रदान करते हैं और मौसम के प्रभाव से खराब भी नहीं होते। इन बल्बों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह धुंध या फॉग के दौरान भी सड़क को समान रूप से प्रकाशित रखते हैं, जिससे ड्राइवरों को दृश्यता में कोई परेशानी नहीं होती। जो कि कोहरे में अक्सर बड़ी चुनौती मानी जाती है। इसके चलते उन्हें बसों को काफी धीमी रफ्तार से चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और देर शाम होती है सबसे ज्यादा समस्या

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में निगम की बसें संचालित होती हैं। कई ऐसे इलाके भी रहते हैं जहां सबसे ज्यादा कोहरा होने के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच जाती है। इसके चलते सामने से आ रहे वाहन नही दिखाई देते हैं। ऐसे में फॉग लाइटों का सहारा लेना पड़ता था, जो घने कोहरे के बीच भी कुछ हद तक दृश्यता बनाए रखती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें