फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ओला कैब सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर ओला कैब सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। कंपनी ने कैब को कीटाणु रहित करने और चालकों का तापमान चैक करने के लिए प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह कदम कैब चालकों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई सेफर राइड मुहिम के तहत उठाए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से जानकारी मंगलवार को दी गई।
विज्ञापन

कंपनी प्रवक्ता आनंद सुब्रमण्यम ने कहा कि एयरपोर्ट पर कोविड-19 दिशानिर्देशों का उनकी टीम सख्ती से पालन कर रही है। इसके तहत अगर चालक या यात्री में से कोई भी अगर बिना मास्क होता है तो दोनों में से कोई भी राइड कैंसिल कर सकता है। कोई भी राइड शुरू करने से पहले चालक को मास्क वाली सेल्फी देनी होगी। उन्हें सैनिटाइजर तथा अन्य सामान मुहैया करवाया जाएगा। यात्रियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राइड के दौरान एसी नहीं चलाया जाएगा और शीशे खुले रखे जाएंगे। सामाजिक दूरी के लिए यात्री अपना सामान खुद उठाएंगे। -एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें