फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओकिनावा गोल्ड कप कराटे चैंपियनशिप आज से

Sat, 11 Oct 2025 08:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार 12 अक्तूबर से ओकिनावा गोल्ड कप ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप-2025 की शुरुआत होगी। यह आयोजन इंटरनेशनल ओकिनावा शितो-र्यू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन समिति में हांशी भारत शर्मा, क्योशी जसपाल सिंह, क्योशी संजय शर्मा, क्योशी कमल थापा और मुख्य आयोजक शिहान अमर चौहान शामिल हैं। अमर चौहान ने बताया कि देशभर से सैकड़ों कराटे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें मिनी सब-जूनियर से लेकर ओपन श्रेणी तक मुकाबले होंगे। विजेताओं को 51,000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें