फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे गुर्जर संगठन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाने का मामला फिर से गरमा गया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी 6 जनवरी को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में मुख्यमंत्री ने अब तक माफी नहीं मांगी है। पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेताओं की मिलीभगत से प्रतिमा के नीचे लगे शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटा दिया गया था। पूरे देश के गुर्जर समाज के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आंदोलन किया था।
विज्ञापन

26 सितंबर को दादरी में गुर्जर समुदाय की महापंचायत हुई थी। इसके बाद रात में दोबारा से शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द लिखा गया। मामले में गुर्जर समाज के लोगों ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों से माफी मांगने को कहा था। इसको लेकर लंबे समय से पंचायतें होती आ रही हैं। गांव-गांव जाकर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड लगाने और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का विरोध करने का फैसला लिया था। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने कहा कि 6 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यदि मुख्यमंत्री आते हैं तो समिति उन्हें काले झंडे दिखाएगी। उन्होंने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में आज तक माफी नहीं मांगी है। पूरा गुर्जर समाज आगामी चुनाव में इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें