फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त कर प्रमाण पत्र दें अधिकारी : निगमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ की बैठक, सड़क व गलियों के निर्माण के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि निगम की इंजीनियरिंग विंग निगम क्षेत्र की सड़कों को एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त करके प्रमाण पत्र दें। वार्डों में नई बनने वाली सड़कों और गलियों के निर्माण की जरूरी प्रक्रिया पूरी करके जल्द काम शुरू करवाने के निर्देश दिए।
आयुक्त आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग के साथ बैठक में अधिकारियों को दिया। यह बैठक मुख्यतः निगम क्षेत्र में सड़क और गलियों के निर्माण, गड्ढा मुक्त करने के विषय में आयोजित की गई। इस दौरान आयुक्त ने निगम क्षेत्र के गांवों की मुख्य सड़क, फिरनी और आंतरिक सड़कों के सुधार और निर्माण के आदेश देते हुए कहा कि आमजन को सुगम और गड्ढा मुक्त रास्ते बनाकर देना ही निगम का मुख्य ध्येय है। मानसून सीजन खत्म हो गया है। अब निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। स्पेशल रोड रिपेयरिंग के तहत सड़कों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने म्हारी सड़क एप का रिव्यू किया और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि एप पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करके नागरिकों को बताया जाएं। तय समय के भीतर शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें