फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से मंजूर बिजली लाइन नहीं लगा रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। नूंह जिले के बड़कली चौक पर बसे करीब 60 घरों के लिए बिजली निगम ने दो साल पहले लाइन मंजूर की थी, लेकिन इसे आज तक शुरू नहीं किया जा सका है। यहां रहने वाले लोगों के पास काफी समय से बिजली के मीटर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सरफराज, अनीस, सलीम, शमशेर, अकबर, अलीजान, अल्ली, मुफीद, कारी मूसा, जाकिर, फजल, नसीम और मकसूद ने बताया कि बड़कली चौक पर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद के कार्यालय के पीछे करीब दस साल से 50-60 लोगों ने घर बना रखे हैं। सभी ने बिजली के मीटर भी लगवाए हैं। उनको बिजली सप्लाई करीब एक किलोमीटर दूर से दी जाती है। इससे उनका वायर बार-बार टूट जाता है।
लोगों ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए निगम से वर्ष 2018-19 में मांग की थी। विभाग ने उसे तभी मंजूर कर दिया था, लेकिन अधिकारियों ने यह कहते हुए बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर लगाने से मना कर दिया कि अब तक तारों की मंजूरी नहीं हुई है। 4 नवंबर 2020 को 1,69,578 रुपये तारों के लिए मंजूर हो चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी पांच महीने से काम आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम नूंह के कार्यकारी अभियंता केएस चौहान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। जल्द खंभे लगवाकर बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी। जांच में इसमें कर्मचारियों की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें