फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड 13 में एक बुजुर्ग दंपती के घर में दिनदहाड़े घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट और हत्या की कोशिश की गई।
स्थानीय चौकी में दी शिकायत में पीड़ित ताराचंद (70) ने बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे वे अपने घर में पत्नी कुसुम लता के साथ थे। दो युवक आए और उनके मुंह पर कपड़ा बांधने की कोशिश करने के साथ गला दबाने का प्रयास किया।
उन्हें तमंचा दिखाते हुए वे घर में इधर-उधर झांकने लगे। ताराचंद ने बताया कि हिम्मत कर उन्होंने एक बदमाश को लात मार दी। वह घबरा गया तो उन्होंने ‘पुलिस-पुलिस’ और ‘बचाओ-बचाओ’ का शोर मचा दिया। कर दिया। इसी बीच उनकी धर्मपत्नी आ गईं। उनका शोर सुनकर पड़ोसी बाहर निकलने लगे। इस पर बदमाश भाग खड़े हुए। चौकी इंचार्ज यशपाल का कहना है कि शिकायत मिल गई है। संवाद