फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टाॅलों पर दें पूजित मूर्तियां, ससम्मान कराया जाएगा भू विसर्जन

विज्ञापन
अमर उजाला व श्री ओमर वैश्य युवा परिवार मूर्ति एकत्रीकरण व भूमि विसर्जन अ​भियान के तहत मनीराम बग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से मनीराम बगिया क्षेत्र में भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का ससम्मान भू विसर्जन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। व्यापारियों और ग्राहकों को मूर्ति एकत्रीकरण और विसर्जन की जानकारी के लिए पर्चे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि 25 अक्तूबर को पूजित मूर्तियों का स्टाॅल लगाकर एकत्रीकरण किया जाएगा जहां वह लोग मूर्तियां दे सकते हैं। मूर्तियों का 26 अक्तूबर को ससम्मान भू-विसर्जन किया जाएगा।
जया विंध्या इलेक्टिकल्स के हिमांशु गुप्ता की अगुवाई में चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दाैरान मनीराम बगिया, बिजली बाजार, गया प्रसाद लेन और घुमनी बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। युवा परिवार के महामंत्री वरुण ओमर ने लोगों से कहा कि स्वच्छता व धार्मिक परंपराओं के समन्वय से ही समाज में सकारात्मक परिर्वतन संभव है।
विज्ञापन

अभियान में इलेक्टि्रक एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव मेहरोत्रा, अध्यक्ष शरद अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण आनंद, संजय बाजपेई, गुड्डन भैया, सचिन ओमर आदि शामिल हुए। वहीं युवा परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर, अध्यक्ष उत्कर्षनाथ गुप्ता, बृजेश ओमर, हिमांशु ओमर, बृजेश कुमार निगम, शशांक ओमर, अभिषेक ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें