फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-133 में प्राधिकरण की कीमती जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण का बोर्ड और चहारदिवारी तोड़ होने लगा निर्माण
विज्ञापन

-प्राधिकरण ने रात में गिरवाया अतिक्रमण
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की सेक्टर-133 में कब्जा प्राप्त जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। अचानक सोमवार को निर्माण कराने वालों ने प्राधिकरण की चहारदिवारी तोड़ दी और बोर्ड गिरा दिया। इसके बाद अपना निर्माण शुरू कर जमीन घेरने लगे। मौके पर जब प्राधिकरण का जूनियर इंजीनियर पहुंचा तो उसे भगा दिया। यह निर्माण करने वाले संख्याबल में 40-50 लोग थे। सूचना प्राधिकरण अधिकारियों के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस को प्राधिकरण के वर्क सर्कल-9 ने शिकायत दी। फिर रात में ही मौके पर किया गया अतिक्रमण इंजीनियरों ने खड़े होकर गिरवाया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के वर्क सर्कल-9 लेखपाल शरद कुमार व जेई हरेंद्र मलिक की तरफ से सेक्टर-126 थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि यह जमीन रोहिल्लापुर की खसरा नंबर-167, 168 की है। प्राधिकरण इसका मुआवजा दे चुका है और कब्जा भी ले चुका है। भविष्य में अतिक्रमण न होने पाए इसके लिए यहां पर चहारदिवारी कर बोर्ड भी लगाया गया था। कुछ लोगों ने बोर्ड और चहारदिवारी को क्षतिग्रस्त कर इस जमीन पर कब्जा करने के मकसद से निर्माण शुरू करवा दिया। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निर्माण करने वाले इस जमीन को शाहपुर गोवर्धन की होने का गलत दावा कर रहे हैं। इस दावे के सहारे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें