फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: 'हॉस्टल में मुझे अकेला रखा, रात मुझे आते बुरे सपने', नामी कॉलेज पर छात्रा ने लगाया शोषण का आरोप

Sat, 11 Apr 2026 06:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

छात्रा ने वीडियो में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। इसके साथ ही कुछ फोटो भी शेयर की है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नामी निजी कॉलेज पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट की नर्सिग की छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया गया। छात्रा ने आपबीती की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक गांव की रहने वाली युवती नॉलेज पार्क स्थित एक निजी संस्थान में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक छात्रा का आरोप है कि इंस्टिट्यूट प्रबंधन ने उसे परेशान किया गया। उसका शोषण किया। हॉस्टल से उसे निकाल दिया गया। 

मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप
हॉस्टल में वह तीन छात्राओं के साथ रहती थी। इसके बाद उसे अकेला रहने को मजबूर किया और रात में वह डरने लगी। छात्रा ने इंस्टिट्यूट प्रबंधन से अपनी फीस वापसी की मांग की तो उसकी फीस वापस नहीं की गई। वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। माता-पिता को बुलाकर प्रबंधन ने उनके सामने बेइज्जत किया। 

छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश
छात्रा ने वीडियो में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। इसके साथ ही कुछ फोटो भी शेयर की है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। 
विज्ञापन

कॉलेज बोला- प्रथम वर्ष में फेल हुई तो मांगने लगी फीस वापस
पुलिस की शुरुआती जांच में इंस्टिट्यूट से जानकारी करने पर पता चला है कि छात्रा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा में फेल होने पर फीस वापसी की मांग कर रही है। हॉस्टल में छात्रा पर साथ रहने वाली कुछ सहपाठियों ने आरोप लगाए। इसके चलते उसने हॉस्टल में रहना बंद कर दिया। छात्रा अपने घर से आने जाने लगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी इसमें कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें