लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ाया गया है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
लोगों को भी जाने से रोकते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, संबंधित कंपनियों के प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। हालांकि, अभी बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। लगातार तीसरे दिन जारी इस प्रदर्शन के कारण आसपास के औद्योगिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।