फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौसम की मार से बढ़े मरीज, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज गर्मी और अचानक बारिश से बिगड़ रहा स्वास्थ्य, डॉक्टरों ने बरतने को कहा विशेष सावधानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। तेज गर्मी, उमस और अचानक हो रही बारिश के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जेवर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण, वायरल बुखार, शरीर दर्द और पेट संबंधी समस्याओं से परेशान लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक बारिश तथा तापमान में उतार-चढ़ाव होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों की छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बीमारी का कारण बन रही हैं। धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन, बारिश में भीगने के बाद कपड़े न बदलना और खानपान में सावधानी न बरतना स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। जेवर सीएचसी सहित क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को उपचार के साथ-साथ बचाव संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। चिकित्सक लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने, बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से बचने तथा मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले सके। - डॉ. सर्फे जेया, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें