फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुल्हन की तलाश नहीं, पैसों की थी चाहत, 25 महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- वैवाहिक विज्ञापनों के माध्यम से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था
-फर्जी पहचान बनाकर करता था शादी, करोड़ों की ठगी का आरोप
-20 लाख की कार, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए महिलाओं को जीवनसाथी बनने का झांसा देकर उनके विश्वास और भावनाओं का फायदा उठाने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कई फर्जी नामों और नकली पहचान के सहारे वर्षों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह 25 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी के रूप में हुई है। उसे 24 मई को ग्रेटर नोएडा से हिरासत में लिया गया। जहां वह फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। जांच में सामने आया कि वह अजय अग्रवाल, अजय संतोष सिंह और जयप्रकाश रमेशचंद्र गुप्ता जैसे कई नामों का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई थी: शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अखबार में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन के जरिये उसकी 45 वर्षीय बेटी से संपर्क किया और वर्ष 2019 में उससे विवाह कर लिया। शादी के बाद उसने विश्वास जीतकर परिवार को फ्लैट बेचने के लिए प्रेरित किया और नया मकान बनवाने का झांसा देकर विभिन्न किश्तों में 82 लाख रुपये हासिल कर लिए। पुलिस के अनुसार फरवरी 2022 में आरोपी अपनी पत्नी को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर दिल्ली ले गया। वहां उसने महिला के पास मौजूद लगभग 33 तोला सोना अपने कब्जे में ले लिया और उसे मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठाकर स्वयं फरार हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।
विज्ञापन



तलाकशुदा, दिव्यांग
महिलाओं को बनाता है निशानाः
जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार से कुल 97 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी विशेष रूप से तलाकशुदा, दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर तथा असहाय महिलाओं को निशाना बनाता था। विवाह का झांसा देकर वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उनसे धन तथा कीमती आभूषण हड़प लेता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के खिलाफ इसी प्रकार की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। अमरावती में भी वह 25 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने ठगी से अर्जित धन से खरीदी गईं लगभग 20 लाख रुपये कीमत कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी के बेटे को भी सह-आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें