कोरोना से अब तक 392 लोगों की मौत
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में मार्च 2020 से 17 मई 2021 तक 392 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। पिछले साल मरने वालों में उम्रदराज लोग अधिक थे। लेकिन इस बार मरने वालों में कम आयु वाले अधिक हैं।
इस साल जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़े
माह पुरुष महिला कुल
जनवरी 451 227 678
फरवरी 300 185 485
मार्च 304 192 496
अप्रैल 440 243 683
15 मई 964 514 1478
कुल 2459 1361 3820