फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएसटीआई की छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) की छात्राओं ने इस बार इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कंप्यूटर आधारित आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर विभिन्न आकर्षक उत्पाद तैयार किए, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता को आकार देते हुए अलग-अलग तरह के बैग, वॉल हैंगिंग, सूट, साड़ी, चादर और तकिये के कवर तैयार किए हैं। इस पूरी पहल में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार और ट्रेड एक्सपर्ट ट्रेनिंग ऑफिसर कविता शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उनके निर्देशन में करीब 50 से ज्यादा छात्राओं को नए प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें