इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। स्वयं सेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया और उन्होंने स्वयं सेवकों को जीवन में आगे बढ़ने और सेवा की सच्ची भावना धारण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी रजत कुमार ने स्वयं सेवकों को एनएसएस में कराई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में समाज सेवा के साथ देश भक्ति की भावना बढ़ती है।