फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई ने शादी का झांसा देकर हड़पे 6.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई ने शादी का झांसा देकर हड़पे 6.5 लाख
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी निवासी महिला ने एक एनआरआई पर बेटी से शादी का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये की ठगने का आरोप लगाया है। आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर वारदात अंजाम दी। पीड़िता आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 निवासी महिला मंजूबाला ने बताया कि वह इकलौती बेटी के साथ रहती है। उसने एक वैवाहिक वेबसाइट पर युवक की प्रोफाइल देखकर संपर्क किया था। युवक मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है और फिलहाल इटली में रहता है। युवक ने उनसे कहा था कि वह जल्द मंजूबाला की बेटी से शादी कर मां-बेटी को अपने साथ इटली ले जाएगा। आरोपी ने फरवरी 2019 में मंजूबाला से कहा कि उसे व्यापार के लिए कुछ रुपयों की जरूरत है। आरोपी ने वादा किया कि वह रुपये कुछ दिन बाद भारत आकर उन्हें लौटा देगा। इस पर मंजूबाला ने बंदोबस्त कर आरोपी के खाते में साढ़े छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी भारत आया, लेकिन उसने मां-बेटी से संपर्क नहीं किया। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसका परिवार पंजाब व कुछ लोग इटली में रहते हैं। इस पर पीड़िता ने आरोपी से शादी से इंकार कर रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोपी के परिजनों ने भी उनसे अभद्रता की। इसकी शिकायत पीड़िता ने डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला से शिकायत की। डीसीपी ने मामले में बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने डीसीपी हरीश चंदर से मुलाकात की। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें