सेक्टर-74 स्थित नॉर्थ आई सोसाइटी का मामला
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित नॉर्थ आई सोसाइटी में एक एनआरआई चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय युवराज त्यागी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले थे। वह कई वर्षों से यूके में रह रहे थे। फरवरी में दांत का इलाज कराने के लिए वह नोएडा आए थे और तब से यहीं किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
शुक्रवार को परिजनों के कॉल का जब उन्होंने जवाब नहीं दिया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने नोएडा में रहने वाले युवराज के भतीजे को फोन कर किया। वहां पहुंचकर भतीजे ने जब बेल बजाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर कमरे के अंदर झांककर देखा गया तो युवराज बेड पर पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।