फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजस्थान को हराकर एनपीसीएल ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान को हराकर एनपीसीएल ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

- शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेला गया क्रिकेट मैच

- अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक चला रोमांचक मुकाबला

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम ने राजस्थान (सीईएससी) को तीन रन से हराकर मैत्री सीरीज का फाइनल मुकाबला जीत लिया। रोमांचक मुकाबला अंतिम गेंद तक चला। अंतिम दो गेंद में विकेट गंवाने वाली राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एनपीसीएल के अधिकारी ने बताया कि लगभग 1 महीने से आरपीएसजी ग्रुप की देश की विभिन्न शाखाओं की क्रिकेट टीमों के बीच लगभग एक माह से मैत्री क्रिकेट सीरीज चल रही है। लीग मैचों के प्रदर्शन के आधार पर एनपीसीएल और राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची थी। शुक्रवार को शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में एनपीसीएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। प्रियंक पुंडीर ने नौ चौकों की मदद से 41 गेंद पर सर्वाधिक 55 रन बनाए। राजस्थान के लिए बनवारी ने दो सागर शर्मा, नरेंद्र कुमार और जासो ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 159 बनी बना पाई और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। एनपीसीएल की ओर से निहाल मिश्रा और संयोग रायजादा ने तीन-तीन विकेट लिए और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें