ग्रेटर नोएडा(संवाद)। बिजली वितरण करने वाली कंपनी नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की ओर से अपने उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता सप्ताह का आयोजन किया। 15 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना, सेवाओं को लेकर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करना प्रमुख उद्देश्य है।
उपभोक्ता सप्ताह के दौरान करीब 50 गांवों में नुक्कड़- नाटकों के जरिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को एनपीसीएल की ऑनलाइन सेवाओं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, बिजली चोरी से बचने और विद्युत सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ता सप्ताह के दौरान अलग-अलग गांवों में नुक्कड़-नाटकों के जरिए एनपीसीएल करीब 78 हजार उपभोक्ताओं तक से जुड़कर उनसे संवाद स्थापित कर रही है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे उपभोक्ता सुरक्षित और सशक्त तरीके से हमारी सेवाओं का उपयोग करें।