गैर-सरकारी श्रेणी में 400 और सरकारी में 350 सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने रोशनआरा क्लब की लाइफटाइम सदस्यता के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है। आवेदन ऑनलाइन होंगे और सीटें ज्यादा होने पर चयन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से होगा।
पहले चरण में कुल 750 लोगों को सदस्यता दी जा जाएगी। इसमें 400 गैर सरकारी व 350 सरकारी सीटें हैं। गैर सरकार की सीट की फीस 12.5 लाख और सरकारी के लिए 4 लाख रुपये व जीएसटी तय है। आवेदन के दौरान 2,500 रुपये नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। आवेदनों की संख्या अधिक होने पर चयन कंप्यूटरीकृत ड्राॅ से होगा। आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए।