फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पीड पोस्ट से घर पहुंचेगा मतदाता पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पासपोर्ट की तरह अब मतदाता पहचान पत्र भी स्पीड पोस्ट से घर पर पहुंचेगा। भारत निर्वाचन आयोग नए मतदाताओं को यह सुविधा देगा। आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आवेदन फार्म में सही और पूरा पता भरें। जिले में हर साल विधानसभा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान चलता है। इसमें नए मतदाता बनने के साथ पुराने नाम काटने और त्रुटियों को ठीक किया जाता था। हर साल हजारों की संख्या में नए मतदाता बनते हैं। आयोग इनका मतदाता पहचान पत्र बनाकर भेजता है जिसे बीएलओ की मदद से वितरित कराया जाता है। इस बीच काफी मतदाताओं की शिकायत रहती है कि पहचान पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन

इसे दूर करने के मकसद से आयोग ने पहचान पत्र को घर-घर पहुंचाने का फैसला लिया है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि अब पासपोर्ट की तरह पहचान पत्र भी घर पर आएगा। भविष्य में नए मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए मतदाताओं को फार्म 6 में पूरा पता लिखना होगा, ताकि डाकिया घर पर पहुंच सके। लोग अधूरा पता भरते है। अगर मकान नंबर है तो वह भी डालना होगा, तभी पहचान पत्र घर पहुंचेगा। वहीं, आयोग बीएलओ पर निर्भरता को कम कर रहा है। इसी वजह से ऑनलाइन आवेदन करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्पीड पोस्ट से पहचान पत्र घर पहुंचेगा। ऐसे में बीएलओ के वितरण करने की निर्भरता खत्म हो जाएगी। वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि आयोग घर-घर मतदाता पहचान पत्र पहुंचाएगा। इसका लाभ लेने के लिए जिले के लोग आवेदन में पते की जानकारी सही और पूरी दें, ताकि घर तक स्पीड पोस्ट पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें