फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थानों और चौकियों से मिलेगी शिकायत की रसीद, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी, लोगों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। अब जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों में शिकायतकर्ता को शिकायत की रसीद मिलने लगी है, जिससे लोगों मेें खुशी है। लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक की इस मुहिम का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि पहले शिकायत करने पर रसीद नहीं दी जाती थी, जिससे शिकायतकर्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जब वे अपनी शिकायत पर कार्रवाई से संबंधित कोई जानकारी थाने में जाकर पूछते थे तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता था। कई बार कर्मचारी उनके साथ बदसलूकी कर देते थे, जिस कारण शिकायतकर्ता नाराज होकर पुलिस से भिड़ जाते थे।
विज्ञापन

गांव खुशपुरी के सरपंच इब्राहिम उर्फ इबरा, मुलथान सरपंच सोहराब, तौफीक सरपंच आदि का कहना है कि शिकायतकर्ताओं को रसीद मिलने से आसानी हुई है। यह उनका संवैधानिक अधिकार था। जिला पुलिस अधीक्षक व नगीना थाना प्रभारी की पहल सराहनीय है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि रसीद के नाम पर लोगों से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाए। इस बात का ध्यान रखना होगा। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों में रसीद देना अनिवार्य कर दिया गया है। कुछ लोगों के पास शिकायत देने के बाद कोई सबूत नहीं होता था और वह थानों में जाकर पूछताछ केंद्र पर परेशान होते थे। इस रसीद में शिकायतकर्ता का नाम, तारीख, शिकायत नंबर, मोबाइल नंबर, शिकायत का विषय और अन्य जानकारियां होती हैं, जिससे शिकायतकर्ता सीधे अपने जांच अधिकारी के पास जाकर हो रही कार्रवाई के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई रसीद ना दे तो मेरे मोबाइल नंबर पर जानकारी दें। ऐसे थाने-चौकियों के प्रभारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें