-सेक्टर 72 और 25 में आरएमयू लगाए, अन्य फीडर से सुचारू होगी बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 72, 25 और फेज तीन के उपभोक्ताओं को इस बार बिजली की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। विद्युत निगम ने इन क्षेत्र में दो आरएमयू ( रिंग मेन यूनिट) लगाईं हैं, जिससे एक फीडर में फॉल्ट होने की स्थिति में दूसरे फीडरों से आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
आरडीएसएस योजना के तहत यह काम कराए जा रहे हैं। आरएमयू लगने से उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लंबे समय तक बिजली न आने की समस्या से राहत मिलेगी। निगम ने दो सेक्टरों में आरएमयू को इंस्टॉल किया है। इसके अलावा फेज तीन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। इससे पहले भी कुछ सेक्टरों में आरएमयू लगाए गए हैं। गर्मियों में इस बार उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं होंगी।