फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी की गुणवत्ता जांच सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विद्यार्थियों को संबोधित करते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार नरेंद्र भारद्वा? - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। गांव मालब स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण और पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के बारे में बताया, ताकि विद्यार्थी स्वयं पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रत्येक घरों में नल लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि लोगों को इसकी जानकारी होगी तो इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जाएगी। गांवों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग, महिला ऐेेेवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। खंड संसाधन समन्वयक खुर्शीद अहमद, संदीप शर्मा एवं मोहम्मद जैकम ने कहा कि यदि हम इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाली पीढ़ियों को पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें