फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब परिषदीय स्कूलों के छात्र भी सिखेंगे नवाचार का ककहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 511 स्कूलों में पढ़ने वाले 85 हजार छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में नवाचार की संस्कृति को विकसित किया जाएगा। जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित 511 स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाले 85 हजार से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। अब तक इंटर कॉलेज के छात्रों को स्किल लैब के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
16 जून से भारत इनोवेट्स-2026 अभियान के तहत छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच से गहराई से जोड़ने के लिए पहल की गई है। नवाचार के लिए प्रेरित करने व उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में छात्रों में नवाचार के प्रति जिज्ञासा पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि स्कूल खुलते ही छात्रों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, तो आगे वह अच्छे नव प्रयोग कर सकेंगे। उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों का नवीनतम तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों में बेहतर ढंग से नवाचार संस्कृति को विकसित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की सख्ती से निगरानी की जाएगी।

भविष्य की चुनौतियों के लिए हो सकेंगे तैयार

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी देश और दुनिया में हो रहे तकनीकी बदलावों और नवाचारों से परिचित हों। यही कारण है कि अब परिषदीय विद्यालयों में भी इनोवेशन और रिसर्च आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जब बच्चों को शुरुआती स्तर पर वैज्ञानिक सोच, तकनीक और नवाचार से जोड़ा जाएगा तो वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास बनेंगी मददगार
परिषदीय स्कूलों में मिशन कायाकल्प के माध्यम से लगातार स्कूलों में 19 पैरामीटर पर कार्य कराए जा रहे हैं। हर साल जनपद में सीएसआर व विभाग की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक स्कूलों के कायाकल्प पर खर्च हो रहे हैं। निपुण भारत मिशन, स्मार्ट क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग और स्कूल कायाकल्प जैसे अभियानों के जरिए शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार भी दर्ज किया गया है। अब भारत इनोवेट्स अभियान को उसी व्यापक विजन का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी भविष्य की तकनीक और नवाचार संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें