फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बागपत निवासी कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी ड्यूटी गौतमबुद्ध नगर रिजर्व पुलिस लाइन से अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय के आवास पर लगी हुई है। 5 जून की शाम उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा कासना शाखा स्थित खाते से 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी कर ली। मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने संबंधित बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ सूरजपुर थाने में भी तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें