फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में जा सकेंगे ग्रेटर नोएडा के विशेष बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


अब स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में जा सकेंगे ग्रेनो के विशेष बच्चे
-जेपी पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ यूपी का पहला स्पेशल ओलंपिक्स स्पोर्ट्स सेंटर
-बास्केटबॉल, स्केटिंग, फुटबाॅल, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अब स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में ग्रेनो के विशेष बच्चे जा सकेंगे। शहर के जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पहले स्पेशल ओलंपिक्स स्पोर्ट्स सेंटर का शुभांरभ हुआ। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सेंटर का उद्घाटन कया। जहां विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को फिलहाल बास्केटबॉल, स्केटिंग, फुटबाॅल, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 17 से 25 जून के बीच बर्लिन में विशेषज्ञ ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स का आयोजन हुआ था। जहां भारत के अलावा 100 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत ने 202 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। तब उत्तर प्रदेश के भी कुछ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन गौतमबुद्ध नगर का केवल एक खिलाड़ी हिस्सा ले सका था। स्पोर्ट्स सेंटर शुरू होने से विशेष बच्चों के पास वर्ल्ड गेम्स खेलने का मौका होगा। इसका एक करार विशेष ओलंपिक्स भारत और स्कूल के बीच हुआ है। स्कूल की एचओडी स्पोर्ट्स नीरज सिंह का कहना है कि सेंटर में बच्चों को विभिन्न खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह सेंटर उत्तर प्रदेश में समावेशी खेलों के लिए एक आधारशिला के रूप में काम करेगा। विशेष जरूरतों वाले बच्चों को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने में अहम साबित होगा। स्पेशल ओलंपिक्स भारत (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने विशेष जरूरत वाले बच्चों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देकर कहा कि यह पहल श्रेष्ठ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एसजे सिंह, स्पेशल ओलंपिक भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा वीके महेंद्रु , कुनाल सब्बरवाल, शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें